Monday, April 20, 2026

बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा समेत एक दर्जन जिले से अधिक जिलों में एसपी का तबादला, 46 IPS की ट्रांसफर पोस्टिंग

रांची : झारखंड सरकार ने शुक्रवार देर शाम राज्य के 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. एडीजी  से लेकर एसपी और एएसपी स्तर के इन पुलिस अधिकारियों के तबादले में कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं, जिसमें रांची ग्रामीण, देवघर, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, गढ़वा, साहेबगंज, पलामू समेत कई अन्य जिले शामिल हैं. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है. कई आईपीएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में हजारीबाग, पलामू, खूंटी, रामगढ़ समेत 17 जिलों के डीसी का तबादला, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

वरीय IPS को मिला अतिरिक्त प्रभार

शुक्रवार को हुए तबादले में करीब एक दर्जन जिले के एसपी को बदला गया है. एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा नरेंद्र कुमार सिंह पलामू को आईजी अभियान के साथ पलामू जोन के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इन जिलों के एसपी बदले गए 

निधि द्विवेदी को एसपी सरायकेला-खरसावां, आशुतोष शेखर को एसपी गढ़वा, नाथू सिंह मीणा को बोकारो एसपी, अनुदीप सिंह को पाकडु एसपी, प्रवीण पुष्कर को एसपी देवघर, मुकेश कुमार लुनायत एसपी रामगढ़, अनिमेष नैथानी एसपी चतरा, अमन कुमार एसपी हजारीबाग, कुमार शिवाशीष एसपी कोडरमा, कपिल चौधारी एसपी पलामू, शम्भू कुमार सिंह एसपी जामताड़ा, ऋषभ गर्ग को खूंटी एसपी, एस. मोहम्मद याकूब को ग्रामीण एसपी धनबाद, गौरव गोस्वामी को ग्रामीण एसपी रांची, शुभम कुमार खण्डेवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर और ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर बनाया गया है.

बोकारो पुष्पा लापता मामले में हुई कार्रवाई

पिछले दिनों बोकारो में आठ महीने से लापता पुष्पा कुमारी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो के एसपी व DIG के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी, जिसके बाद अब बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह और डीआईजी आनंद प्रकाश को हटा दिया गया है. नाथू सिंह मीणा को नया एसपी बनाया गया है. बोकारो एसपी को हटाने की मांग झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने भी की थी, जब एसपी ने पुष्पा लापता मामला सामने आने के बाद एक साथ पिंडराजोरा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था.

हजारीबाग एसपी भी बदले गए

इसी तरह पिछले महीने हजारीबाग में नाबालिग गुमशुदगी व हत्याकांड मामले को लेकर जिला पुलिस की भारी किरकिरी हुई थी और जिले के एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों पर मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने और लापरवाही के आरोप लगे थे. अब एसपी अंजनी अंजन का भी तबादला कर गढ़वा के एसपी अमन कुमार को जिले का नया एसपी बनाया गया है.

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर