Wednesday, November 4, 2026

चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र के अशोका गोलंबर के पास अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, ट्रक ऑनर गंभीर रूप से घायल

चतरा: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित अशोका गोलंबर के समीप गुरुवार शाम अज्ञात अपराधियों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक ट्रक ऑनर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घायल की पहचान बेती गांव निवासी गेंदरा गंझु के 30 वर्षीय पुत्र बासुदेव गंझु के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार 5 से 6 अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक गोली बासुदेव गंझु को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

इसे भी पढ़ें:  जेएमएम ने बंगाल में बीजेपी के इशारे पर 27 लाख मतदाताओं के नाम काटने का चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बचरा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पिपरवार थाना पुलिस और CISF की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पास के जंगल की ओर फरार हो गए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर