Friday, April 24, 2026

धनबाद में क्लोरीन गैस रिसाव मामले में जंगल से मिला एक और शव, मौत का आंकड़ा पहुंचा 4

धनबाद : पुटकी थाना क्षेत्र के मुनीडीह ओपी अंतर्गत स्थित कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) में क्लोरीन गैस रिसाव की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सोमवार को 35 वर्षीय वसीम अंसारी का शव प्लांट परिसर के पूर्वी छोर स्थित जंगल से बरामद किया गया। वह केंदुआडीह राजपूत बस्ती का निवासी था।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सज़ा

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब करीब 15 युवक बंद पड़े प्लांट में लोहा चोरी के इरादे से घुसे थे। इसी दौरान चोरों ने क्लोरीन गैस से भरी एक लोहे की टंकी को गैस कटर से काटना शुरू कर दिया, जिससे अचानक तेज गैस रिसाव होने लगा। जहरीली गैस के प्रभाव से मौके पर अफरातफरी मच गई और कई युवक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद कुछ युवक किसी तरह मौके से भाग निकले, जबकि अन्य की हालत गंभीर हो गई। बाद में अलग-अलग स्थानों से शव बरामद किए गए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

बीसीसीएल का कैप्टिव पावर प्लांट

मिली जानकारी के अनुसार, बीसीसीएल का यह कैप्टिव पावर प्लांट पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। वर्तमान में परिसर में एक निजी कंपनी का कार्यालय संचालित हो रहा है, जो ओएनजीसी के साथ मिलकर मिथेन गैस की टेस्टिंग का कार्य कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लांट की चहारदीवारी कई जगह से टूटी हुई है, जिससे असामाजिक तत्व आसानी से अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इसी रास्ते से युवक प्लांट में घुसे थे।

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर