Thursday, July 23, 2026

जैप 1 ग्राउंड में 17वीं झारखण्ड राज्य पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता का डीजीपी तदाशा मिश्र ने किया उदघाटन

रांची : मंगलवार को झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 1 में 17वीं झारखण्ड राज्य पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता का डीजीपी तदाशा मिश्र ने भव्य उद्घाटन किया. इस प्रतियोगिता में 26 खेलों का आयोजन किया जा रहा है. अपने सम्बोधन में डीजीपी ने खिलाड़िओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि झारखण्ड पुलिस विभाग हमेशा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया है और आगे भी खिलाडियों को हर संभव मदद किया जायेगा।

इस प्रतियोगिता में कुल 923 खिलाड़ी व प्रशिक्षक भाग ले रहे है और साथ में झारखण्ड पुलिस के राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकी (148) इस प्रतियोगिता को सुचारु रूप से संपन्न कराने मे अपना महत्पूर्ण योगदान दे रहे है. उद्घाटन समारोह के उपरांत विभिन्न खेलों एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, योगा, कबड्डी, हॉकी का आयोजन किया गया. इससे पहले समारोह में स्वागत भाषण एडीजी प्रिया दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आईजी एस० कार्तिक के द्वारा किया गया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर