देवघर : बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के सुलभ व सुरक्षित जर्लापण कराने के उद्देश्य से बसंत पंचमी के अवसर पर भीआईपी (VIP), भीभीआईपी (VVIP) एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन (Out of turn darshan) पर, पूर्व की तरह, पूर्णतः रोक लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जर्लापण कराया जा सके। उपायुक्त ने इस संबंध में लोगों से कहा कि बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित जर्लापण कराने में वह सहयोग करें.
उपायुक्त के अनुसार इसके अलावा पूर्व की तरह बसंत पंचमी के अवसर पर 600 रुपये शुल्क के साथ शीघ्रदर्शनम की सुविधा श्रद्धालुओं हेतु सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही बसंत पंचमी के अवसर पर को बाबा मंदिर का पट अहले सुबह 03:05 मिनट पर खोला जाएगा।


