Friday, October 30, 2026

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने देवघर स्थित बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने शनिवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इससे पहले मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और बाबा बैद्यनाथधाम का प्रसाद भेंटकर स्वागत किया. इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, देवघर कोर्ट के जज मौजूद रहे.

बाद में मंदिर में तीर्थ पुरोहित ने चीफ जस्टिस का संकल्प कराया. फिर विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ गर्भगृह ले जाकर पूजन और दर्शन कराया. बाबा दरबार में सपरिवार हाजिरी लगाकर चीफ जस्टिस ने देश और राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की. इससे पहले चीफ जस्टिस शुक्रवार शाम को बाबा बैद्यनाथ धाम में हुए संध्या श्रृंगार पूजा में भी शामिल हुए थे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर