Monday, September 14, 2026

शराब घोटाला मामले में एसीबी ने जमशेदपुर डीसी कर्ण सत्यार्थी को फिर किया तलब, शुक्रवार को पूछताछ

झारखंड : झारखंड में करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी सिलसिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जमशेदपुर के उपायुक्त (DC) करन सत्यार्थी को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। एसीबी ने उन्हें शुक्रवार को समन भेजकर पेश होने का निर्देश दिया है। इससे पहले भी एसीबी दो बार उनसे पूछताछ कर चुकी है, लेकिन जांच एजेंसी के अनुसार कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब अब तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। करन सत्यार्थी को इस मामले में गवाह नहीं, बल्कि आरोपी के रूप में तलब किया गया है। एसीबी की जांच में यह सामने आया है कि जब वे उत्पाद विभाग के आयुक्त थे, तभी विजन और मार्शन नाम की दो प्लेसमेंट एजेंसियों में से एक की बैंक गारंटी फर्जी पाई गई थी। आरोप है कि बैंक गारंटी की सत्यता की जांच नहीं की गई और इसी वजह से घोटाला बढ़ा।

शराब घोटाले से जुड़े इस केस में एसीबी पहले ही राज्य के तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर चुकी है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे की हुई थी, जिन पर प्लेसमेंट एजेंसियों की फर्जी गारंटी को अनदेखा करने का आरोप है। एसीबी की एफआईआर के मुताबिक, इन एजेंसियों की फर्जी बैंक गारंटी पकड़ी नहीं गई और इसी लापरवाही से 38.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जांच में संबंधित बैंक के प्रबंधक ने पुष्टि की है कि एजेंसियों द्वारा जमा की गई बैंक गारंटी न तो बैंक द्वारा जारी की गई थी और न ही उस पर इस्तेमाल किया गया लेटरहेड या हस्ताक्षर बैंक के थे। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने इन एजेंसियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने होम्योपैथी और MBBS इंटर्न डॉक्टर्स के मासिक राशि में बढ़ोतरी को मंजूरी दी 

जांच में यह भी सामने आया है कि नियमों के अनुसार रिकवरी नहीं होने पर विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर मार्च 2025 तक 12 करोड़ 98 लाख 18 हजार 405 रुपये की देनदारी दर्ज है। वहीं मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 25 करोड़ 46 लाख 66 हजार 313 रुपये की देनदारी बताई गई है।एसीबी का कहना है कि कई दस्तावेजों व फैसलों पर करन सत्यार्थी की भूमिका स्पष्ट नहीं है, इसलिए उनसे दोबारा पूछताछ जरूरी है। घोटाले से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर