Saturday, October 31, 2026

IAS विनय चौबे के ससुर और साले को ACB ने बुलाया, आय से अधिक संपत्ति की जांच तेज

रांची : झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने IAS विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज त्रिवेदी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। गुरुवार को दोनों की ACB कार्यालय में हाजिरी अहम होगी, क्योंकि उनसे विनय चौबे की आय से अधिक संपत्ति मामले में विस्तृत पूछताछ की जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, शराब घोटाला, वन भूमि और सेवायत भूमि घोटाला के आरोपों में शामिल IAS विनय चौबे के खिलाफ ACB ने FIR नंबर 20/2025 दर्ज की है। FIR में विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्न संचिता, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, शिपिज त्रिवेदी और उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी, साथ ही सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी को अभियुक्त बनाया गया है। सभी पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 13(1)(b), 13(2) और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

ये भी पढ़े : व्हाइट हाउस के बाहर हुई फायरिंग की घटना में दो नेशनल गार्ड्स घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

ACB की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपियों ने विनय चौबे की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की और उसे निवेश करने में मदद की। उनकी ज्ञात आय 2.20 करोड़ रुपये आंकी गई, जबकि उनके और उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों के खातों में कुल 3.47 करोड़ रुपये का लेन-देन पाया गया। इस तरह लगभग 1.27 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति चिन्हित हुई है, जो उनकी ज्ञात आय से 53 प्रतिशत अधिक है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर