Saturday, September 19, 2026

सलमान खान ने बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंटस को लगाई फटकार

मनोरंजन : टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 के आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अमाल मलिक को फटकार लगाते नजर आएंगे। हाल ही में शो के मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया, जिसमें सलमान खान ने सिंगर अमाल के रवैये पर सवाल उठाते नजर आए। उन्होंने कहा कि अमाल ने  शो के दौरान मालती चाहर के साथ ठीक तरह से बर्ताव नहीं किया। सलमान ने आगे अमाल से कहा, तुम्हारा रवैया मालती चाहर के प्रति बेहद गलत है। तुम कभी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट से नहीं भिड़ते, बस उनकी पीठ पीछे बातें करते हो।  जैसे गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट से तुमने आज तक कभी आमने-सामने बात नहीं की है।

अमाल ने सलमान को बीच में टोका

जब अमाल ने सलमान को बीच में टोका और कहा, ऐसा नहीं हो सकता, तो सलमान  खान ने उन्हें रोकते हुए कहा,  अमाल अगर सुनना है तो सुनो, नहीं तो मैं चुप बैठ जाता हूं। उन्होंने आगे कहा, कई बार तुम्हारे झगड़े तुम्हारे दोस्त शहबाज की वजह से होते हैं। शहबाज, तुम्हें अब तक एहसास नहीं हुआ कि तुम अमाल को लेकर कितने पजेसिव हो गए हो. तुम्हें खुद पता नहीं चल पाया है।  जिस दिन से तुम घर में आए हो, उसी दिन से तुम सिर्फ चमचा बनकर रह गए हो।

सलमान ने अमाल और शहबाज को बिग बॉस को पक्षपाती कहने पर भी काफी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, जो तमाशा तुम दोनों ने किया था कि बिग बॉस अनफेयर हैं, अगर मैं वहां होता तो तुमलोग के लिए उसी वक्त मुख्य द्वार खुलवा देता और फिर कोई विकल्प भी नहीं देता।

कुनिका शो से बाहर हो सकती हैं

बिग बॉस से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेजों के मुताबिक, टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने फिनाले के करीब  पहुंच चुकी है। आने वाले एपिसोड में प्रतियोगी कुनिका सदानंद शो से बाहर हो सकती हैं. साथ ही ये भी उम्मीद लगाया जा रहा है कि शायद इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो लोग शो से बाहर हो सकते हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर