Thursday, November 5, 2026

INDvsSA दूसरा टेस्ट, ऋषभ पंत कर रहे हैं कप्तानी, भारत के पास सीरीज बचाने का आखिरी मौका

खेल डेस्क :IndvsSA के बीच आज दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है, गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में ये हो रहा हैं , जहां साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और भारतीय टीम को गेंदबाजी का। इस मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है, साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अब तक 40 रन बना लिए हैं वो भी बिना किसी के नुकसान। आपको बता दें की इस मुकाबले में भारत की टीम में बदलाव है। टीम के कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में शामिल नहीं हैं। चोट के कारण वो मैच में नहीं खेल सकते तो उनकी जगह ऋषभ पंत इस टेस्ट में टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

साउथ अफ्रीका पिछला टेस्ट जो कोलकाता में हुआ उसमे जीत गई थी, जिसके कारण अब वो इस सीरीज में 1-0 से आगे है। कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका की जीत के साथ अब भारत पर काफी प्रेशर है क्योंकि ये टेस्ट जीतने से ये सीरीज टाइ हो जाएगी । और अगर भारत हारती है तो ये दूसरी बार होगा जब 13 महीनों में भारत को घरेलू मैदान में क्लीन स्वीप से हार का सामना करना पड़े।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI ये रही 

भारत की टीम में केवल एक बदलाव है शुभमन की जगह है ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ , रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका में ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुस्वामी।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर