Friday, October 30, 2026

बिहार चुनाव के नतीजों पर फिर बोले अखिलेश यादव, ” एनडीए को 202 सीटें… हजम नहीं हो रहा” चिराग पासवान ने ये कहा

न्यूज डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 202 सीटें मिलने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से प्रतिक्रिया दी है. बेंगलुरु पहुंचे अखिलेश य़ादव ने बिहार चुनाव के नतीजों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “202 सीट जीते हैं. डबल सेंचुरी…हजम नहीं हो रहा. मैं समझ नहीं पा रहा हूं. ये रिज़ल्ट कैसे?” अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव में हार-जीत से सीख मिलती है. बीजेपी ने अब ये कहना शुरू किया है कि उन्हें महिलाओं का वोट ज़्यादा मिला है. ये तो बताया जा सकता है.”

उन्होंने कहा, “लेकिन बीजेपी की जो मशीनरी है, जो काम करने का तरीका है, वो सम्मान का जीवन नहीं देना चाहते हैं. 10 हज़ार आप कब तक दोगे, बस पैसे देकर वोट ले लिया. आप उन महिलाओं को 10 हज़ार रुपये दे रहे हो, जिनके पति, परिवार के लोग एकसाथ नहीं रह सकते. दुःख की बात ये है कि बिहार, यूपी वो राज्य हैं, जहां के सबसे ज़्यादा लोग बाहर जाते हैं. वो अपने परिवार को छोड़कर जाते हैं. परिवार के साथ लोग परिवार की तरह रहें, उसके लिए सरकार काम नहीं कर रही है. बस 10 हज़ार रुपये देकर वोट ले लिया.”

चुनाव परिणाम पर बोले चिराग पासवान

WhatsApp Image 2025 11 15 at 13.19.38

उधर चुनाव में 19 सीटें हासिल करने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात कर उन्हें जीत की बधाई दी है.

प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “पार्टी ने संघर्ष के कई दौर देखे. 2009 और 2010 का एक ऐसा दौर आया, जब 2009 के लोकसभा चुनाव में रामविलास पासवान खुद भी चुनाव नहीं जीत पाए थे. वो पार्टी का एक कठिन समय था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 2014 में शानदार वापसी की.”

“कहते हैं इतिहास अपने को दोहराता है. 2020 के आसपास मेरे सामने ऐसे ही परिस्थिति आई, जब कई दलों ने पार्टी की समाप्ति की भी घोषणा कर दी और इसके बाद 2021 में जिन उतार-चढ़ाव से पार्टी गुज़री…2022 आते-आते कहीं न कहीं ये मान लिया गया था कि लोक जनशक्ति पार्टी और चिराग पासवान समाप्त हैं, पर मेरी रगों में भी मेरे नेता, मेरे पिता रामविलास पासवान का खून है.” चिराग पासवान ने कहा कि आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कहीं न कहीं उस मुकाम तक पहुंच गई है, जैसा उनके पिता रामविलास पासवान ने सोचा था.

WhatsApp Image 2025 11 15 at 13.19.38 1

2024 लोकसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए चिराग पासवान ने कहा, “2024 में गठबंधन ने अपना विश्वास जताते हुए एक सांसद वाली पार्टी को पांच लोकसभा की सीटें दीं लड़ने के लिए और पांचों सीटें हमने जीतीं.”

गठबंधन को धन्यवाद देते हुए चिराग पासवान ने कहा, “विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन ने विश्वास जताकर हमें 29 सीटें देने का काम किया और 29 में भी ऐसी सीटें दीं जिस पर गठबंधन का विश्वास था कि ये कठिन सीटें हैं, इन्हें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ही जीत कर ला सकती है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर