नासिक की IT कंपनी में यौन शोषण और धर्मांतरण के मामले में HR समेत 7 गिरफ्तार, SIT जांच शुरू

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल IT कंपनी से महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न और जबरन दबाव डालने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के टीम लीडर्स और HR मैनेजर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि राज्य सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था। उन्होंने कई बार HR मैनेजर से शिकायत की, लेकिन हर बार उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों पर उनकी इच्छा के विरुद्ध दबाव डाला गया और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया।

शिकायत के बाद खुला मामला

शुरुआत में पीड़ित कर्मचारी डर और सामाजिक दबाव के कारण सामने नहीं आईं, लेकिन बाद में 9 महिलाओं और एक पुरुष कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ और जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में छह टीम लीडर्स (आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाह रुख कुरैशी, रजा मेमन, तौसीफ अत्तार और दानिश शेख) को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कंपनी की HR मैनेजर अश्विनी छनानी को भी हिरासत में लिया गया है। सभी पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ितों को चुप रहने के लिए धमकाया और अपने पद का गलत इस्तेमाल किया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

जांच में जुटाए गए सबूत

पुलिस के अनुसार यह मामला संगठित तरीके से चल रहा था, जिससे सबूत जुटाना चुनौतीपूर्ण था। जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को भेष बदलकर कंपनी में लगाया गया, जिन्होंने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके अलावा 40 स्थानों के CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें अनुचित व्यवहार के संकेत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी कर्मचारियों को पहले भरोसे में लेते थे और फिर उन्हें प्रमोशन या बेहतर अवसर का लालच देते थे। इसके बाद उन्हें वीकेंड ट्रिप के नाम पर बाहर ले जाकर उनके साथ गलत व्यवहार करने और दबाव बनाने के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

कैंपस में विरोध प्रदर्शन

मामले के सामने आने के बाद कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कंपनी परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह टीम पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि जांच से पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा। वहीं जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने भी इस घटना को चिंताजनक बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। यह मामला कार्यस्थल पर सुरक्षा और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस और SIT जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई के आधार पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर