Saturday, June 13, 2026

दिल्ली में हर सोमवार को चलेंगी 6 अतिरिक्त मेट्रो

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर के मेट्रो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेट्रो सेवाओं का विस्तार करने का फैसला लिया है। 18 मई से दिल्ली मेट्रो में अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिल सके और सफर अधिक सुविधाजनक हो सके।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

हर सोमवार को चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

डीएमआरसी के अनुसार, हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के जरिए कुल 24 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य ऑफिस और कामकाजी दिनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना और लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा देना है। डीएमआरसी ने कहा है कि वह लगातार यात्रियों की संख्या और सड़क परिवहन के बढ़ते दबाव पर नजर रखे हुए है। जरूरत पड़ने पर आगे भी सेवाओं में बदलाव और विस्तार किया जा सकता है। मेट्रो संचालन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कई अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कहा- दो साल तक तमिलनाडु के सीएम विजय को परेशान नहीं करना चाहिए

सुरक्षा व्यवस्था भी होगी मजबूत

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा ज्यादा टिकट काउंटर खोले जाएंगे ताकि यात्रियों को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े। डीएमआरसी ने बताया कि अतिरिक्त डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और बैगेज स्कैनर भी सक्रिय किए जाएंगे। इससे सुरक्षा जांच प्रक्रिया तेज होगी और यात्रियों का समय बचेगा। फ्रिस्किंग प्वाइंट्स पर भीड़ कम करने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क अब राजधानी और आसपास के इलाकों की प्रमुख परिवहन सेवाओं को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी बन चुका है। मेट्रो के जरिए रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT), एयरपोर्ट टर्मिनल, नमो भारत RRTS, नोएडा मेट्रो और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर