Tuesday, October 6, 2026

पलामू में युवती से छेड़खानी के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

पलामू: शहर के मुख्य बाजार में युवती से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने 52 वर्षीय को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नरेश शर्मा सदर थाना क्षेत्र के खनवा का रहने वाला है.मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब सात बजे युवती अपनी मां के साथ बाजार गई थी. इसी दौरान नरेश शर्मा ने युवती के साथ गलत व्यवहार किया.इसके बाद भी उसका पीछा करता रहा.

इसे भी पढ़ें : पलामू में ई-रिक्शा में अचानक लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने नरेश को पकड़ लिया. सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. इसके बाद युवती और उसकी मां ने शहर थाना में आवेदन दिया.शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की. शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर