Wednesday, July 29, 2026

पश्चिमी चंपारण में भीषण आग लगने से 36 घर जलकर राख हुए, करोड़ो का हुआ नुकसान

पश्चिमी चंपारण: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत चुहड़ी खैरवा टोला में शनिवार देर रात करीब 12 बजे अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने 36 से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में लोगों का सब कुछ जलकर खाक हो गया और कई परिवार बेघर हो गए।

दमकल की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से आग को फैलने से रोका गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और थाना प्रभारी देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राहत सामग्री वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हत्याओं का पुलिस ने किया खुलासा, कई आरोपी गिरफ्तार

भारी नुकसान का अनुमान

इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक मवेशियों के जलकर मरने की भी सूचना है, जिससे पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। आग से प्रभावित परिवार फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उनके पास न तो रहने के लिए घर बचा है और न ही खाने-पीने का पर्याप्त इंतजाम। पीड़ितों ने प्रशासन से जल्द राहत और पुनर्वास की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या चूल्हे से निकली चिंगारी की बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर