Thursday, July 23, 2026

ऊधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 ढेर

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में मंगलवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ जिले के रामनगर और बसंतगढ़ के बीच स्थित ऊपरी व दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र चिगला बलोता में हुई। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। इनमें से 2 आतंकी के मारे जाने की सूचना है।

खुफिया सूचना के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन

सुरक्षाबलों को देर शाम इलाके में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। जब सुरक्षाबल आगे बढ़ रहे थे, तभी शाम करीब चार बजे जगरेडा क्षेत्र के घने जंगल में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

पूरे इलाके में हाई अलर्ट

मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर बुलाया गया है। देर रात तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोली चलने की खबरें आती रहीं। पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

ऑपरेशन केया’ के तहत कार्रवाई

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर चलाए जा रहे इस संयुक्त अभियान को “ऑपरेशन केया” नाम दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके की घेराबंदी मजबूत कर दी गई है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

प्रदेश में 100 से ज्यादा ऑपरेशन जारी

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इससे पहले जनवरी में कठुआ जिले में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था, जबकि किश्तवाड़ के जंगल में एक ऑपरेशन के दौरान सेना का एक जवान बलिदान हो गया था। फिलहाल पूरे प्रदेश में आतंकियों के खिलाफ करीब 100 से ज्यादा अभियान चल रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर