न्यूज़ डेस्क : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया यात्रा के बीच मंगलवार को राजधानी दमिश्क में उस होटल के बाहर कई बम धमाके हुए हैं, जहां मैक्रों ठहरे हुए हैं. ये धमाके दमिश्क के व्यस्त इलाके में हुए हैं. क्योंकि यहीं पर सीरिया के पर्यटन मंत्रालय का कार्यालय के साथ साथ नेशनल म्यूजियम भी स्थित है. इसके अलावा पास में ही वह होटल भी मौजूद है, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को ठहराया गया है.
धमाके के समय फ्रांसिसी राष्ट्रपति की कई बैठकें होनी थी लेकिन होटल के बाहर दो धमाके होने से अफरातफरी मच गई. सीरिया की मीडिया ने इन धमाकों की जानकारी दी है. राष्ट्रपति मैक्रों ने सीरिया के नेता अहमद अल शारा से मुलाकात भी की है. स्थानीय मीडिया के हवाले से आई खबरों के अनुसार इन धमाकों के चलते सीरिया में सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हुए हैं. साल 2024 में शारा के सत्ता में आने के बाद मैक्रों ऐसे पहले यूरोपियन नेता हैं, जो सीरिया दौरे पर आए हैं.
इसे भी पढ़ें : रांची के बुंडू में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, मामला छुपाने के लिए रची खौफ़नाक साज़िश
रॉयटर्स के अनुसार ये धमाके उस वक्त हुए हैं, जब मैक्रों सिविल सोसायटी ग्रुप्स से मुलाकात कर रहे थे. सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी का कहना है कि इन धमाकों में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पहला धमाका तो उसी वक्त हुआ, जब एक मीटिंग के लिए मैक्रों का काफिला राष्ट्रपति भवन के लिए गुजरा. इसके थोड़ी देर बाद ही कुछ मीटर की दूरी पर दूसरा धमाका हुआ.




