एजुकेशन: राजधानी रांची में 100 नए CM School of Excellence को CBSE से मान्यता दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने इसके लिए प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। सबसे पहले सभी नव चयनित स्कूलों के नाम में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। इसके बाद इन स्कूलों को CBSE से मान्यता दिलाने के लिए आवेदन किया जाएगा।
Highlights:
नाम में बदलाव के दौरान सभी चयनित स्कूलों के नाम में ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय’ जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही स्कूल के नाम में पहले प्रखंड और फिर जिला का नाम शामिल किया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम बदलने का काम पूरा होने के बाद सीबीएसई मान्यता के लिए आवेदन जमा किया जाएगा।
इसे भी पढ़े: 05 अक्टूबर राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आपका आज का दिन
2027-28 से पहले मान्यता मिलने का लक्ष्य
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इन 100 नए CM School of Excellence को सत्र 2027-28 शुरू होने से पहले CBSE की मान्यता मिल जाए। इसके लिए नाम में बदलाव और अन्य जरूरी प्रक्रिया समय पर पूरी करने की तैयारी की जा रही है।
शैक्षणिक व्यवस्था का भी मिलेगा लाभ
CBSE से मान्यता मिलने के बाद इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को CBSE के पाठ्यक्रम और शैक्षणिक व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा। फिलहाल सरकार की प्राथमिकता सभी चयनित स्कूलों की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर समय पर मान्यता के लिए आवेदन करना है।


