Wednesday, November 4, 2026

पापा रणबीर की फिल्म में नजर आएंगी Raha Kapoor, ‘रामायण’ में करेंगी कैमियो रोल

मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों चर्चा में है। इस बार फिल्म की चर्चा की वजह रणबीर की बेटी Raha Kapoor हैं। खबरों के मुताबिक, Raha भी इस फिल्म में नजर आ सकती हैं। वह फिल्म में एक छोटा-सा कैमियो रोल करती दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़ें: 55 की हुईं Tabu, हर किरदार में दिखाया अभिनय का दम, आज भी कायम है बॉलीवुड में जलवा!

शूटिंग के दौरान सेट पर पहुंची थीं राहा

बताया जा रहा है कि Raha Kapoor कई बार फिल्म की शूटिंग देखने के लिए सेट पर पहुंची थीं। उन्हें रामायण की कहानी में काफी दिलचस्पी है। रणबीर और आलिया भट्ट घर पर भी Raha को रामायण की कहानियां सुनाते हैं।

रणबीर और साई पल्लवी के साथ किया सीन

रणबीर कपूर के मुताबिक, Raha ने फिल्म में उनके साथ एक सीन शूट किया है। इस दौरान उनके साथ माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे भी मौजूद थे।

बेटी Raha को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं रणबीर

रणबीर कपूर अपनी बेटी Raha Kapoor को पहली बार अपनी फिल्म में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। Raha का यह कैमियो रणबीर के लिए भी खास होने वाला है। हालांकि, फिल्म में Raha का किरदार कितना बड़ा होगा, इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

दो भागों में रिलीज होगी रामायण

बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की योजना है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर