Saturday, September 12, 2026

जमशेदपुर में कारोबारी निखार सबलोक को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, स्थिति गंभीर

क्राइम डेस्क : जमशेदपुर जिले के कांदरबेड़ा में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए शहर के जाने-माने 33 वर्षीय कारोबारी निखार सबलोक को दिनदहाड़े गोली मार दी. अंधाधुंध ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए निखार सबलोक को चार गोलियां लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों व परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के कदम से छात्रों को जगी न्याय की उम्मीद : आदित्य साहू

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि निखार सबलोक किसी काम से कांदरबेड़ा स्थित होटल थेमाइट स्टोन गए थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने अचानक उन पर फॉयरिंग कर दी. इस घटना में उन्हें 4 गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

पुलिस होटल थेमाइट स्टोन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों के बारे में कोई सुराग मिल सके तो वहीं घटना के कारणों की तलाश में भी जुट गई है. पुलिस को आशंका है कि इस गोलीबारी के तार किसी व्यावसायिक रंजिश, आपसी दुश्मनी या फिर रंगदारी की मांग से तो नहीं जुड़े हैं. वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर