Monday, September 21, 2026

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष मधु यास्की गौड़ से आदित्य विक्रम जायसवाल ने की मुलाकात

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज नई दिल्ली में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष मधु यास्की गौड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस की पूर्व रिसर्च को-ऑर्डिनेटर इशिका शर्मा भी उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड की धरती भाजपा की बपौती नहीं, यहां के जल-जंगल-जमीन पर झारखंडियों का हक : झामुमो

मुलाकात के दौरान आदित्य विक्रम जायसवाल ने झारखंड प्रदेश में प्रोफेशनल्स कांग्रेस को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने तथा संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक करने को लेकर तैयार विजन डॉक्यूमेंट ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की अध्यक्ष मधु यास्की गौड़ को सौंपा।

उन्होंने झारखंड में प्रोफेशनल्स कांग्रेस द्वारा पूर्व में किए गए संगठनात्मक कार्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही प्रदेश के डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आईटी प्रोफेशनल्स, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य पेशेवर वर्गों को संगठन से जोड़ने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की। मुलाकात के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार की रणनीति तथा झारखंड में प्रोफेशनल्स कांग्रेस को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर