Thursday, October 8, 2026

प बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर व तमिलनाडु के दो सीटों और नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान

न्यूज डेस्क: देश के तीन राज्यों में आज पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेज़ीनगर, तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम और पुदुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसके साथ ही असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है. सभी सीटों के चुनावी नतीजे 9 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल आज निकालेंगे मार्च

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेज़ीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव की ज़रूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस साल की शुरुआत में हुए राज्य चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद इनमें से एक सीट छोड़ने का फ़ैसला किया था. वहीं, रेजीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस, एजेयूपी और तृणमूल कांग्रेस के दो गुट चुनाव मैदान में हैं. इस सीट से एजेयूपी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने इस सीट से इस्तीफ़ा दे दिया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर