हजारीबाग : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गुंजरा मोड़ पर गुरुवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच-19 किनारे बने सरकारी यात्री शेड में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।
हादसे के वक्त यात्री शेड के पास ही ठेला-खेमचा लगाकर चाय-समोसा बेचने वाला व्यवसायी और उसका पुत्र मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: पलामू में महिला का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
ट्रक की चपेट में आने से ठेला पलट गया और दुकान का पूरा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में ठेला चालक और उसके पुत्र को मामूली चोटें आईं। दोनों बाल-बाल बच गए। वहीं, दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।


