Monday, October 5, 2026

पलामू में महिला का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पलामू: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारुडीह गांव में बुधवार दोपहर महिला का शव फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान मनोज चंद्रवंशी की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में किरण देवी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था.काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे तो किरण देवी को फंदे से लटका देखा.

इसे भी पढ़ें : त्योहारों के अवसर पर न्यू गिरिडीह को मिली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की सुविधा, 11 अक्टूबर से होगा परिचालन

हालांकि पुलिस को इसकी सूचना करीब 6:00 बजे शाम में मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए.घटना को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.फिलहाल महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर