Thursday, October 8, 2026

धनबाद में जमीन विवाद में दो बहनों ने छोड़ा घर, कहा – घर लौटी तो जान का खतरा, इसलिए स्टेशन पर ली है शरण

धनबाद : झारखंड के धनबाद के निरसा के कुमारधुबी इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो सगी बहनों ने दबंगों पर मारपीट और जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है. बहनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मारपीट की घटनाओं से वे इतनी भयभीत हैं कि अपने घर लौटने के बजाय परिवार के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर हैं.

इसे भी पढ़ें : पलामू पुलिस का अगला निशाना अपराधियों की सजा, 50 गंभीर मामलों को स्पीड ट्रायल के लिए भेजा

पीड़ित बहनें नैना देवी और सैना देवी के अनुसार कुमारधुबी के नीचे धौड़ा महावीर स्थान में उनकी नानी के नाम पर करीब 20 डिसमिल जमीन है .जिसे स्थानीय निवासी हरेन्द्र राम, कल्लू यादव, नागेश्वर यादव समेत अन्य लोग पूर्व वार्ड पार्षद इरफान खान के सहयोग से उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. दोनों बहनों का दावा है कि जमीन पर बाउंड्रीवॉल भी कर दी गई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे जमीन पर किए जा रहे निर्माण का विरोध करती हैं या पुलिस से शिकायत करती हैं तो उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता है. उनका कहना है कि दो दिन पूर्व भी उनके साथ मारपीट की गई जिसमें दोनों बहनें घायल हो गईं. इसके बाद उन्होंने धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज कराया.

नैना देवी और सैना देवी का कहना है कि घटना के बाद से वे अपने घर जाने से डर रही हैं. उन्होंने कहा कि घर लौटने पर उनके साथ दोबारा मारपीट करने के साथ जान से मारने की कोशिश की जा सकती है. इसी डर के कारण वे परिवार के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर हैं.

पीड़ितों ने बताया कि मामले को लेकर वे कुमारधुबी ओपी, चिरकुंडा थाना और निरसा डीएसपी से शिकायत कर चुकी हैं. इसके अलावा ग्रामीण एसपी के कार्यालय में भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है. बावजूद इसके अब तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है.

दोनों बहनों ने प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जमीन विवाद का समाधान कराने और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक उन्हें सुरक्षा का भरोसा नहीं मिलता तब तक घर लौटना उनके लिए मुश्किल है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर