Monday, October 5, 2026

गिरिडीह में तीन युवकों ने मिर्ची पाउडर डालकर बाइक लूटने का किया प्रयास, मामला दर्ज

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा पानी टंकी के समीप रात दस बजे के बीच बुलेट सवार तीन युवकों द्वारा एक अधेड़ व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद तीनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: पलामू के नवोदय विद्यालय के छात्र को सिर में लगी चोट, लगे दो टांके

छिनतई के शिकार व्यक्ति बेगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी 55 वर्षीय भागीरथ राय है। भागीरथ राय मोतीलेदा से लेदा स्थित एक भजन मंडली में कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे।पीड़ित के अनुसार, वह पहली बार लेदा जा रहे थे और रास्ते की जानकारी नहीं थी। कोवाड़ के समीप उन्होंने बुलेट सवार तीन युवकों से लेदा जाने का रास्ता पूछा था। युवकों ने उन्हें रास्ता बताया इसके बाद उक्त युवक उनका पीछा कब करने लगे उन्हें पता ही नहीं चला।

भागीरथ राय ने बताया कि लेदा पानी टंकी के पास बुलेट सवार युवकों ने अचानक उनकी बाइक को ओवरटेक किया और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। आंखों में तेज जलन होने के कारण उन्होंने बाइक रोक दी। इसी दौरान युवकों ने दोबारा उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इससे वह घबरा गए। इसी दौरान तीनों युवक उनकी बाइक छीनकर उन्हें घसीटते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित के मुताबिक घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई। घटनास्थल के आसपास जंगल और अंधेरा होने के कारण उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। किसी तरह लेदा पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को फोन पर घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम करीब 15 से 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान और छीनी गई बाइक की बरामदगी के लिए कार्रवाई में जुट गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर