पलामू : हुसैनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय–2 में छात्र के सिर में चोट लगने से घायल हो गया.विद्यालय के शिक्षकों ने तत्काल छात्र को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. छात्र के जहां सिर में दो टांके लगाए गए हैं. घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: 22 साल बाद वासेपुर गोलीकांड मामले में तीन आरोपियों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा, फहीम खान के घर AK-47 से हुई थी फॉयरिंग
घायल छात्र की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के कुरकुट्टा गांव निवासी शशिकांत कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधन ने छात्र के परिजनों को दी.फिलहाल छात्र की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. छात्र के सिर में चोट लगने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.परिजनों के विद्यालय पहुंचने के बाद ही घटना के कारणों का पता चलने की संभावना है.


