पटना : बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जमुना पैलेस के नीचे खड़ी एक कार में सीसीएल के रिटायर्ड जीएम आलोक कुमार का शव मिला। शव ड्राइविंग सीट पर था और उनकी कनपटी के पीछे गोली लगी हुई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कार के पास से पिस्टल और खाली कारतूस भी बरामद हुआ।घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 की है।
इसे भी पढ़ें : JPSC Scam: CID कोर्ट ने खारिज की, एल ख्यांग्ते ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका के लिए लगाई गुहार
घटना की जानकारी मिलते ही राजीव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को खंगालना शुरू किया। बताया जा रहा है कि रांची से पटना आए आलोक कुमार फ्रेंड्स कॉलोनी के 302-एफ ब्लॉक में रहने वाली अपनी बहन के घर ठहरे थे। करीब तीन दिन पहले ही वह पटना पहुंचे थे। शनिवार सुबह उनकी कार में शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। पटना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


