JPSC Scam: झारखंड में JPSC के इग्ज़ैम में हुए धांधली मामले में लगातार सीआईडी की जांच आगे बढ़ रही है और रोज़ नए खुलासे और गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। इसी कड़ी में JPSC के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की भी गिरफ़्तारी हुई थी, और तबसे ही वो जेल में हैं, और अब उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में अपनी जमानत के लिए गुहार लगाई है।
हालांकि गिरफ़्तारी के बाद से ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी रांची सिवल कोर्ट की सीआईडी कोर्ट से भी बेल मांगी थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए और सीआईडी द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर भले देने से इनकार कर दिया गया था। जमानत याचिका तब खारिज कर दी गई थी क्योंकि सीआईडी कई ऐसे दस्तावेज भी पेश किए थे, जो एल ख्यांग्ते के पक्ष में नहीं थे। और अब एक बार फिर अपने अधिवक्कता के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है इन्होंने, हालांकि अभी सुनवाई के लिए अभी सूचीबद्ध नहीं हुई है। एल ख्यांग्ते जिस केस में गिरफ्तार किये गए हैं वह CID का कांड संख्या 16/2026 है.


