Monday, October 5, 2026

फ्लाईदुबई के कैप्टन Smit Machchhar की बहादुरी को सलाम, सलमान से शाहरुख तक ने की तारीफ

मनोरंजन डेस्क: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 30 सितंबर को एक गंभीर घटना सामने आई। उड़ान के दौरान को-पायलट ने भारतीय कैप्टन Smit Machchhar पर हमला कर दिया। इस दौरान विमान की ऊंचाई तेजी से कम हुई, लेकिन कैप्टन Smit मुश्किल हालात में सूझबूझ दिखाई। उनकी कोशिशों और यात्रियों-क्रू की मदद से विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबूक में उतारा गया। विमान में कुल 174 लोग सवार थे।

इसे भी पढ़े: ‘Drishyam: The Conclusion’ में अजय देवगन व जयदीप अहलावत की एक्टिंग को करण जौहर ने जमकर सराहा

सलमान खान ने कहा- कमाल कर दिया पायलट जी

कैप्टन Smit Machchhar की बहादुरी की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड से भी लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कैप्टन की तारीफ करते हुए उन्हें सलाम किया और उनके साहस को लेकर सम्मान जाहिर किया।

शाहरुख खान ने भी की तारीफ

शाहरुख खान ने भी कैप्टन स्मित के साहस और जिम्मेदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में मजबूती से खड़े रहना और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना आसान नहीं होता। शाहरुख ने कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

रणवीर सिंह ने लिखा- कैप्टन बहादुर

रणवीर सिंह ने भी कैप्टन स्मित की तस्वीर शेयर कर उनकी बहादुरी को सलाम किया। वहीं अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट में कहा कि मुश्किल परिस्थिति में खुद खतरे के बीच रहते हुए दूसरों को प्राथमिकता देना असाधारण साहस की बात है।

सनी देओल और सुनील शेट्टी ने भी किया सलाम

सनी देओल ने कैप्टन स्मित की सूझबूझ और साहस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बड़े हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई। वहीं सुनील शेट्टी ने लिखा कि बहादुरी अक्सर खामोश होती है, लेकिन उसे कभी भुलाया नहीं जाता।

रवि किशन ने भी कैप्टन की तारीफ करते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस की मिसाल बताया। इसके अलावा आर माधवन और विजय देवरकोंडा समेत कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित के लिए सम्मान जाहिर किया है।

मुश्किल वक्त में खोला कॉकपिट का दरवाजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि उन्हें एहसास हुआ कि विमान तेजी से नीचे जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगाकर कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्य अंदर पहुंचे और स्थिति को संभालने में मदद की। इसके बाद रिजर्व पायलटों ने विमान को सुरक्षित रूप से तबूक पहुंचाया।

फिलहाल कैप्टन Smit Machchhar का इलाज चल रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रिकवर कर रहे हैं। इस घटना की जांच संबंधित अधिकारियों की ओर से की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर