मनोरंजन डेस्क: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘Drishyam: The Conclusion’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। इस बार कहानी में उनकी टक्कर जयदीप अहलावत के किरदार राजवीर सिंह तोमर से होती है। दोनों के बीच का मुकाबला फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है।
Highlights:
इसे भी पढ़े: रांची में LPG सिलिंडर की डिलीवरी में देरी, कई इलाकों में उपभोक्ता परेशान
करण जौहर ने की फिल्म की तारीफ
फिल्म रिलीज होने के बाद बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी ‘Drishyam: The Conclusion’ पर अपना रिएक्शन दिया है। करण ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक के काम को सराहा और अजय देवगन और जयदीप अहलावत की एक्टिंग की भी तारीफ की।
अजय और जयदीप की एक्टिंग ने जीता दिल
करण जौहर ने फिल्म को एंटरटेनिंग और शानदार बताया। उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू को बधाई देते हुए कहा कि अजय देवगन और जयदीप अहलावत ने बेहतरीन काम किया है। साथ ही उन्होंने डायरेक्टर अभिषेक पाठक की भी जमकर तारीफ की।
बॉक्स ऑफिस पर हुई भी शानदार शुरुआत
‘Drishyam: The Conclusion’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ अजय देवगन और जयदीप अहलावत की एक्टिंग की भी चर्चा हो रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी पहले दिन की कमाई 95.10 करोड़ रुपये बताई गई है।
फिल्म की पूरी स्टारकास्ट
अजय देवगन और जयदीप अहलावत के अलावा फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसकी कहानी ओरिजिनल बताई गई है और यह मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का रीमेक नहीं है।
‘Drishyam’ फ्रैंचाइज़ी के इस नए चैप्टर में विजय सलगांवकर की कहानी को एक आखिरी मुकाबले तक पहुंचाया गया है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी काफी बनी हुई है।


