रांची: जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम शुक्रवार को राँची जिला के विभिन्न थाना/ओ०पी० में आयोजित किया गया। जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुरूप थाना/ओ०पी० में आमजनों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया।
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्मृति मंदिर व ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण
जनशिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत आज विभिन्न थानों में फरियादियों से करीब 103 मामले/आवेदन प्राप्त हुए जिसपर 60 मामलों में त्वरित करवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन आज ही कर दिया गया साथ ही कुल 02 प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शेष मामलों में गुणवत्तापूर्ण जाँच की जा रही है।


