Monday, October 5, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्मृति मंदिर व ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के परमहंस योगानन्द पथ, बहु बाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी थीं।

इसे भी पढ़ें : परगट सिंह बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, हॉकी के मैदान से सियासत की पिच तक ऐसा रहा सफर

मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानन्दजी का कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। यहां परमहंस योगानन्दजी एवं उनके कुछ मुख्य शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें, प्रकाशित संदर्भ, स्वामीजी से संबंधित जारी डाक टिकट एवं फोटोग्राफ तथा स्वामीजी द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री को संरक्षित किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने लीची वेदी, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर, ध्यान करने हेतु उद्यान व आश्रम परिसर का भ्रमण कर वहां के संबंध में जानकारी ली। स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी ने मुख्यमंत्री को आश्रम की हालिया गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर