धनबाद : साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गांव में छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई धनबाद एसएसपी के निर्देश पर की गई। छापेमारी के बाद सभी गिरफ्तार संदिग्धों को पूछताछ के लिए चिरकुंडा थाना लाया गया, जहां पुलिस उनसे साइबर ठगी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें: देवघर में 15 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कस्टमर केयर बनकर ठगी की घटनाओं को देते थे अंजाम
पुलिस आरोपियों से ठगी के तरीके, इस्तेमाल किए जाने वाले बैंक खातों, मोबाइल व सिम कार्ड तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के आधार पर साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई से निरसा क्षेत्र में सक्रिय साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


