देवघर: देवघर पुलिस ने पालाजोरी और मारगोमुंडा थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 15 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधी अलग-अलग कंपनियों और सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते थे।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी Flipkart, Amazon Pay, Airtel Payment Bank और Google Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से संपर्क करते थे। कैशबैक या अन्य सुविधाओं का झांसा देकर उपभोक्ताओं से ठगी की जाती थी।
इसे भी पढ़ें: झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और गृह मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी के बीच बैठक
सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 19 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए। तकनीकी जांच के बाद जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों से जुड़े साइबर ठगी के मामले विभिन्न राज्यों में सामने आने की बात पुलिस ने कही है।


