Wednesday, October 7, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का संसद से चुनाव आयोग तक मार्च, राहुल व अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में

नई दिल्ली: SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज मंगलवार को दिल्ली में इंडिया ब्लॉक में शामिल लगभग 19 विपक्षी पार्टियों के नेता संसद के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे हैं। विपक्ष के इस मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत समेत कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। इंडिया ब्लॉक ने इस मार्च को ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ नाम दिया है।

विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी की गई है। संसद से भारतीय चुनाव आयोग की बिल्डिंग तक जाने वाले रास्ते पर कई जगह बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। प्रोटेस्ट में जिन 19 विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए हैं। इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J) का नाम हैं।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : CIP का पीजी छात्र इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Gyanesh, it’s done, bro… राहुल गांधी

HT7SDzlaIAQLh0K

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बैरिकेडिंग पर चढ़ कर मुख्य चुनाव आयुक्ते के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि  Gyanesh, it’s done, bro… कुछ ही देर बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस की बस में बैठ दिया गया। हालांकि, वह बस से खुद ही बाहर निकल आईं। वहीं, राहुल गांधी ने बस से निकल कर आकाशवाणी भवन के अंदर जाने की कोशिश की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए हैं। राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी उनके साथ हैं। प्रियंका गांधी भी आकाशवाणी के गेट के पास खड़ी हैं। इस बीच, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को हिरासत में ले लिया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर