Friday, October 9, 2026

08 अक्टूबर राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आपका आज का दिन

राशिफल: आज गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को त्रयोदशी तिथि रहेगी. मघा नक्षत्र का योग बनेगा और चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेंगे. शुभ कार्य करने से पहले राहुकाल का ध्यान रखें. कल राहुकाल दोपहर 1:48 से 3:16 बजे तक रहेगा.

इसे भी पढ़े: ‘Rise and Fall 2’ में तेज प्रताप ने डेट के लिए चुना इरिना को, शहजाद और गौतम ने जमकर छेड़ा

मेष राशि

आज मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. काम के दौरान धैर्य बनाए रखें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है. समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो सफलता आपके पक्ष में रहेगी.

वृषभ राशि

आज आप अपनी चतुराई और सूझ-बूझ से आप मुश्किल परिस्थितियों का समाधान निकाल लेंगे. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं. सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. किसी महत्वपूर्ण काम में मकर राशि के व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है.

मिथुन राशि

आज के दिन आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और किसी पुराने काम से फायदा मिलने की संभावना है. हालांकि लॉटरी, जुआ और सट्टे जैसे जोखिम भरे मामलों से दूरी बनाए रखें.

कर्क राशि

आज के दिन राजकीय मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में भी कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं. किसी जरूरी काम में कागजी प्रक्रिया या देरी आपकी चिंता बढ़ा सकती है. इसलिए जल्दबाजी से बचें और हर काम सोच-समझकर करें.

सिंह राशि

आज आपकी आय की तुलना में खर्च बढ़ने से आपकी बचत प्रभावित हो सकती है. अचानक आए खर्च के कारण मन थोड़ा उदास रह सकता है. हालांकि परेशान होने के बजाय आर्थिक स्थिति को संभालने की कोशिश करें. धैर्य रखने से स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होगी.

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए प्रेम के लिहाज से अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है और पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. अविवाहित लोगों के जीवन में भी किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. साथ ही नई कार्ययोजना बनाने के लिए दिन अच्छा है.

तुला राशि

आज आपको स्वजन और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. किसी करीबी के साथ मिलकर किया गया काम फायदा पहुंचा सकता है. व्यापारिक यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है और इस दौरान नए अवसर मिलने के संकेत हैं. संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा.

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपके लिए संतान और जीवनसाथी को लेकर मन में चिंता रह सकती है. किसी बात को लेकर परिवार में तनाव महसूस हो सकता है. मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा भी हो सकती है. ऐसे समय में नकारात्मक सोच से बचें और अपना प्रयास जारी रखें.

धनु राशि

आज आपको भाग्योदय के अवसर प्राप्त होंगे. दिन में कुछ ऐसी सकारात्मक घटनाएं हो सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और आत्मविश्वास मजबूत होगा. किसी महत्वपूर्ण फैसले में भी भाग्य का साथ मिल सकता है.

मकर राशि

आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दैनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे और कामकाज में संतुष्टि मिलेगी. किसी पुराने काम में वृषभ राशि के व्यक्ति से मिली सलाह या सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. मेहनत और सही योजना से आगे बढ़ेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा.

कुंभ राशि

आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन लंबित काम पूरे करने में सफलता मिलेगी. काम की अधिकता के बावजूद परिस्थितियां सामान्य बनी रहेंगी. प्रेम संबंधों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पार्टनर के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत भी हो सकती है.

मीन राशि

आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपने काम को लेकर सतर्क रहें. संतान पक्ष को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा. किसी बात को लेकर भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें. संयम और समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर