Monday, October 5, 2026

NEET PG Seat Matrix 2026 जारी: इस बार 11% सीटें बढ़ीं, एडमिशन का मौका बढ़ा

एजुकेशन: नेशनल मेडिकल कमीशन यानी NMC ने (अकादमिक वर्ष 2026-27) के लिए पोस्टग्रेजुएट यानी PG मेडिकल कोर्सेज की seat matrix जारी कर दी है। नई सीट मैट्रिक्स के मुताबिक, MD, MS और Diploma कोर्सेज में कुल सीटों की संख्या को बढ़ा कर अब 58,000 कर दी गई है। बता दें, कि पिछले साल ये संख्या 52,173 थी। इस साल PG मेडिकल सीटों में करीब 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इसे भी पढ़े: पलामू के मनातू BDO-CO को सोशल मीडिया पर गोली मारने की मिली कथित धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

जानिए किन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी है सीटे

जानकारी के मुताबिक सीटों में बढ़ोतरी सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के मेडिकल कॉलेजों में हुई है। आंकड़ों के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PG सीटों की संख्या करीब 10 फीसदी बढ़ी है, जबकि प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में सीटों में लगभग 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ENT, Pathology जैसे विषय में बढ़ी सीटें 

NMC की ओर से जारी की गई जानकारी में यह भी सामने आया है कि कई प्रमुख मेडिकल स्पेशियलिटी में सीटों की संख्या बढ़ी है। इनमें Anaesthesia, Ophthalmology, ENT, Pathology, Psychiatry और Respiratory Medicine जैसे विषय शामिल हैं। यानी इन ब्रांच में PG करने की योजना बना रहे मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए इस बार उपलब्ध सीटों का दायरा बढ़ा है।

सिर्फ स्वीकृत सीटों की संख्या के आधार पर होगा एडमिशन 

NMC ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिया है कि एडमिशन सिर्फ स्वीकृत सीटों की संख्या के आधार पर ही किया जाएगा। यानी किसी कॉलेज को जितनी PG सीटों की मंजूरी मिली है, उससे अधिक सीटों पर दाखिला नहीं दिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार जारी सीट मैट्रिक्स में मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के साथ-साथ उनके PG कोर्स और हर साल स्वीकृत सीटों की संख्या की जानकारी दी गई है। यही सीटें 2026-27 के काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होंगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर