Monday, October 5, 2026

सीजन 9 से 20 साल बाद खत्म होगा ‘Koffee with Karan’, नहीं सजेगी करण जौहर संग सितारों की महफिल

मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड सितारों की बेबाक बातें, करण जौहर के मजेदार सवाल और रैपिड-फायर के चटपटे जवाब। ‘Koffee with Karan’ ने 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों का खूब एंटरटेन किया है। अब इस आइकॉनिक चैट शो का सफर खत्म होने जा रहा है। करण जौहर ने ऐलान कर दिया है कि शो का सीजन 9 इसका आखिरी सीजन होगा। ऐसे में फैंस को अब करण के काउच पर सितारों की आखिरी महफिल देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़े: NDA समर्थित राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी के बेटे धनराज नथवाणी को समाजवादी पार्टी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, भरा नामांकन

14 अक्टूबर से शुरू होगा आखिरी सफर

‘Koffee with Karan’ का फाइनल सीजन 14 अक्टूबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। इस सीजन के साथ करण जौहर अपने इस खास सफर को आखिरी बार आगे बढ़ाते नजर आएंगे। शो के आखिरी सीजन के ऐलान के बाद फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, वहीं कई दर्शक इमोशनल भी हुए हैं।

20 साल से ज्यादा का यादगार सफर

साल 2004 में शुरू हुए इस शो के काउच पर बॉलीवुड के लगभग हर बड़े सितारे नजर आए है। शो में हुई बातचीत कई बार सुर्खियों में भी रही है। कभी किसी स्टार के बयान पर सोशल मीडिया पर बहस हुई, तो कभी कोई जवाब मीम्स का हिस्सा बन गया। करण के सवाल, रैपिड-फायर राउंड और कॉफी हैम्पर्स शो की खास पहचान बन गए थे।

दोस्ती, रिश्ते और करियर पर हुई खुलकर बातें

‘Koffee with Karan’ सिर्फ एक चैट शो बनकर नहीं रहा। बल्कि यहां सितारों ने अपनी दोस्ती, रिश्तों, करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से भी शेयर किया है। कई मेहमान अपने दोस्तों के साथ शो में पहुंचे और उनकी बातचीत ने दर्शकों का खूब ध्यान भी खींचा। कई एपिसोड ऐसे रहे, जिनकी चर्चा अगले दिन अखबारों से लेकर सोशल मीडिया तक देखने को मिली।

करण जौहर ने कहा- अब अलविदा कहने का वक्त

आखिरी सीजन के ऐलान के साथ करण जौहर ने अपने इस सफर को याद करते हुए कहा कि कुछ सफर ऐसे होते हैं, जिन्हें खत्म करने की योजना नहीं होती, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब लगता है कि अब आगे बढ़ने का वक्त है। करण ने ‘Koffee with Karan’ को अपनी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि इस शो ने उन्हें दोस्ती, यादें, मजेदार पल और बहुत सारा प्यार दिया, जबकि कुछ विवाद भी इसके सफर का हिस्सा है।

अब होगा ‘ONE LAST CUP’

JioHotstar के अलोक जैन ने भी शो की विरासत को याद किया। उन्होंने कहा कि इस शो ने बड़े सितारों को दर्शकों के घरों तक पहुंचाया और एक खास फैनडम भी बनाया है। अब फैंस को सिर्फ एक और सीजन देखने को मिलेगा। 14 अक्टूबर से शुरू होने वाला सीजन 9 ‘Koffee with Karan’ के आइकॉनिक काउच का आखिरी सफर होगा। यानी अब होगा ONE LAST CUP, ONE LAST TIME.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर