Tuesday, October 6, 2026

धनबाद में ‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार, पुनर्वास और विस्थापन प्रभावित क्षेत्रों पर फोकस

धनबाद : धनबाद कोर्ट परिसर से गुरुवार को ‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ न्याय रथ को रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर न्याय रथ को रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पहुंचकर लोगों को उनके विधिक अधिकारों और कानून की जानकारी देना है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड भवन में पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के छह सदस्य अचानक लिफ्ट में फंसे, बिगड़ी तबीयत

मीडिया से बातचीत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि धनबाद में बड़ी संख्या में लोग पुनर्वास और विस्थापन जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस भी क्षेत्र में ‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ पहुंचे, वहां लोग आगे आएं और अपने विधिक अधिकारों एवं कानून को समझें। साथ ही, दूसरों को भी जागरूक कर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं और शोषित वर्ग की आवाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर