लाइफस्टाइल: रूखे और बेजान बालों को देखकर अक्सर लगता है कि शायद महंगे हेयर प्रोडक्ट्स ही काम आएंगे। लेकिन बालों के सही देखभाल में कुछ आसान और घरेलू चीजें भी मदद कर सकती हैं। खासकर तब जब बाल बार-बार हीट, ज्यादा शैंपू, केमिकल ट्रीटमेंट या रफ तरीके से कंघी करने की वजह से ड्राई और फ्रिजी हो जाएं।
Highlights:
American Academy of Dermatology यानी AAD के अनुसार, कंडीशनर बालों को मॉइस्चराइज करने और सुलझाने में मदद करता है, जबकि ज्यादा हीट बालों को नुकसान पहुंचा सकती है।
इसे भी पढ़े: मोबाइल और लैपटॉप से आंखों पर असर, बचाव के 7 आसान तरीके
नरियाल तेल का करें इस्तेमाल
बालों की देखभाल के लिए लंबे समय से नारियल तेल का प्रयोग किया जा रहा है। नारियल तेल लेकर अपने बालों की लंबाई और सिर पर हल्के हाथ से मसाज करें।
ऐसा करने से आपके बालों को पोषण मिलता है, जिससे बाल अंदर से मजबूत बनते हैं। लेकिन अगर आपका स्कैल्प बहुत ऑयली है या आपको डैंड्रफ की समस्या है, तो ज्यादा तेल लगाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शैंपू के बाद लगाएं कंडीशनर
कंडीशनर बालों की नमी को बनाए रखता है और उन्हें अंदर से पोषण देकर रूखेपन से बचाता है। साथ ही ये बालों के क्यूटिकल यानी ऊपरी परत को चिकना और सील करता है, जिससे बाल मुलायम, रेशमी और चमकदार बनते हैं।
एलोवेरा में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण
एलोवेरा में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की खुलजी और डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। साथ ही इसमे विटामिन A, C और E प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो बालों की कोशिकाओं यानी cells को मजबूत बनाते हैं और बालों का टूटना व झड़ना कम करते हैं।
गीले बालों को जोर-जोर से रगड़ने से बचें
जब बाल गीले होते हैं, तो वे अपनी सबसे कमजोर स्थिति में होते हैं। और जोर-जोर से रगड़ने के कारण बाल जड़ों से कमजोर होकर तेजी से टूटने लगते हैं। साथ ऐसा करने से बाल बीच से फटने और दोमुंहे होने लगते है।
ज्यादा समस्या होने पर Dermat से ले सलाह
हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, ड्रायर और कर्लर का कम से कम इस्तेमाल करना बालों को लंबे समय तक स्वस्थ और घना बनाए रखने में मदद करता है। क्योंकि बार-बार हाई हीट का इस्तेमाल करने से बालों का प्राकृतिक केराटिन प्रोटीन नष्ट हो जाता है, जिससे बाल झाड़ू जैसे बेजान और कमजोर हो जाते हैं।
सिर्फ घरेलू नुस्के नहीं, सही हेयर केयर भी है जरूरी
बालों को स्मूद बनाने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहना सही नहीं है। आप अपने स्कैल्प टाइप के अनुसार सही शैंपू और कंडीशनर चुनना चाहिए। साथ ही गीले बालों को धीरे संभालना और हीट कम करना भी उतना ही जरूरी है। लेकिन अगर बाल लगातार बहुत ज्यादा टूट रहे हैं, झड़ रहे हैं या स्कैल्प में कोई समस्या है तो आप घरेलू उपायों के बजाय किसी अच्छे Dermat से सलाह ले सकते है।


