पलामू: हॉस्पिटल एसोसिएशन के तत्वावधान में गांधी जयंती पर अवसर बापू को याद किया.इसके तहत आशी केयर हॉस्पिटल में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों और अस्पताल संचालकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
इसे भी पढ़ें : पलामू में गांधी जयंती पर कांग्रेस ने दिन भर किए कार्यक्रम, शाम में सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानव सेवा के विचारों को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं.स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों का दायित्व है कि जरूरतमंद मरीजों की संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ सेवा करें तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करें.
कार्यक्रम में आनंद सिंह, अरुण सिंह, इस्लाम अंसारी, मंसूर जी, अरुण यादव समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद थे. समारोह का समापन गांधी जी के आदर्शों को जीवन और कार्यक्षेत्र में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ.


