Monday, October 5, 2026

पलामू में गांधी जयंती पर कांग्रेस ने दिन भर किए कार्यक्रम, शाम में सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह

पलामू: पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. शुक्रवार की सुबह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छह मुहान एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया. गांधी जयंती की संध्या पर छह मुहान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई.

इसे भी पढ़ें : रांची : चुनाव आयोग के विरोध में अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग

इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.मांदर की थाप पर कलाकारों ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विमला कुमारी ने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं. गांधी जी ने स्वच्छता, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया. उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि देश गांधीवाद के रास्ते पर चलकर ही सुचारू रूप से आगे बढ़ सकता है. आज देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में यह वक्त की मांग है कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चला जाए. इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे.उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों के लोगअलग-अलग महापुरुषों और विचारधाराओं को अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन गांधी जी का भी सम्मान करते हैं.यही गांधीवाद की भावना है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर