Monday, October 5, 2026

हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ तक परेशान हैं, इन फूलों से आसान तरीके से करें बालों की केयर

Lifestyle Desk: आजकल बालों से जुड़ी दिक्कतें जैसे हेयर फॉल, डैंड्रफ और ड्रायनेस बहुत आम हो गई हैं. लोग जल्दी रिजल्ट के लिए महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर बार फायदा नहीं मिलता. ऐसे में अब फिर से लोग नेचुरल तरीकों की तरफ लौट रहे हैं, जहां घर में मिलने वाली चीजें ही बालों की देखभाल में मदद कर रही हैं.

इसे भी पढ़े: क्या आप भी रात में “बस एक आखिरी रील” बोलकर 2 बजे तक जागते रहते हैं? डिजिटल सनसेट बदल सकता है आपकी नींद

नेचुरल केयर का बढ़ता ट्रेंड

धीरे-धीरे लोगों को समझ आ रहा है कि बालों को बाहर से ही नहीं, अंदर से भी पोषण चाहिए. इसी वजह से अब नेचुरल चीजों का इस्तेमाल बढ़ रहा है. खास बात ये है कि कुछ ऐसे फूल हैं, जो बालों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं हैं. ये ना सिर्फ बालों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें सॉफ्ट और शाइनी भी रखते हैं.

गुड़हल से चमेली तक, हर फूल का अलग फायदा

गुड़हल के फूल और पत्तियां बालों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. इससे जड़ें मजबूत होती हैं और बालोंhibiscus का झड़ना कम होता है. वहीं चमेली के फूल स्कैल्प को साफ रखते हैं और डैंड्रफ व खुजली से राहत देते हैं. अगर गुलाब की बात करें, तो गुलाब जल स्कैल्प को ठंडक देता है और बालों की नेचुरल शाइन बढ़ाता है.

कमल और गेंदा भी असरदार

कमल के फूल बालों को गहराई से पोषण देते हैं और ड्रायनेस कम करते हैं. इससे बाल स्मूद और हेल्दी दिखते हैं. वहीं गेंदा के फूल स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं और सूजन या खुजली जैसी दिक्कतों को कम करते हैं. इनका इस्तेमाल आसान है और रिजल्ट धीरे-धीरे नजर आने लगता है.

पारिजात से मिलती है मजबूती

पारिजात के फूल भी बालों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. ये जड़ों को मजबूत करते हैं और हेयर फॉल को कम करने में मदद करते हैं. साथ ही स्कैल्प को रिलैक्स रखते हैं, जिससे स्ट्रेस की वजह से होने वाली समस्याएं भी कम हो सकती हैं.jasmine

अब लोग केमिकल प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए ऐसे नेचुरल तरीकों को अपना रहे हैं. एक्सपर्ट भी मानते हैं कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये फूल बालों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं. हालांकि, नियमित इस्तेमाल जरूरी है, तभी इसका सही फायदा दिखता है. आप बालों की देखभाल आसान और नेचुरल तरीके से करना चाहते हैं, तो ये फूल आपकी रूटीन का हिस्सा बन सकते हैं. छोटे-छोटे बदलाव ही लंबे समय में बड़ा फर्क लाते हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर