Monday, October 5, 2026

धनबाद में शनिवार देर रात बरवाअड्डा सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख, असामाजिक तत्वों पर शक

धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा जमुआ स्थित मंदाकिनी उच्च विद्यालय मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया. आग की ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार उठने लगे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

इसे भी पढ़ें : धनबाद में जीउतीया पर्व स्नान के दौरान दामोदर नदी में डूबी युवती की तलाश के लिए रांची से पंहुचा NDRF टीम

आग इतनी तेजी से फैली कि मंडी में बनी दर्जनों अस्थायी झोपड़ीनुमा दुकानों में रखा सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक काफी नुकसान हो चुका था. स्थानीय लोगों के अनुसार आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि दुकानदारों को अपना सामान बचाने तक का मौका नहीं मिल सका.

घटना में सब्जी विक्रेताओं को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है .कई परिवारों की रोजी-रोटी इसी मंडी में लगने वाली दुकानों पर निर्भर थी. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.स्थानीय लोगों ने असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है.बरवाअड्डा थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर