Monday, October 5, 2026

GST स्कैम मामले में जमशेदपुर में ED ने स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल और उनके बेटे को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : GST स्कैम मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को बुधवार देर शाम गिरफ़्तार कर लिया है। ईडी ने उन्हें बिष्टुपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया, जिसके बाद देर रात दोनों को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने के दौरान दोनों ने हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ED की टीम दोनों को अपने साथ ले गई।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के गुंजरा मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

इससे पहले ईडी की टीम ने बुधवार सुबह से ही स्कैप कारोबारी के आवासीय परिसर समेत कई ठिकानों पर पूरे दिन छापेमारी की। ईडी की अलग अलग टीमों ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुल 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसमें जमशेदपुर के बिष्टुपुर समेत तीन स्थान और कोलकाता के दो ठिकाने शामिल हैं. छापेमारी के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज, बैंक खाते और अन्य संदिग्ध सामग्रियां बरामद की हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर