Monday, October 5, 2026

CBSE स्कूलों में डिजिटल पेमेंट पर जोर, फीस से कैंटीन तक अब UPI से करे भुगतान

एजुकेशन: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने स्कूलों को फीस समेत अन्य भुगतान के लिए डिजिटल माध्यम अपनाने की सलाह दी है। जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सुरक्षित डिजिटल पेमेंट को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया है।

इसे भी पढ़े: JPSC Scam: CID कोर्ट ने खारिज की, एल ख्यांग्ते ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका के लिए लगाई गुहार

हर केंद्र में होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा

CBSE ने एक नोटिस जारी करते हुए सभी स्कूलों को सलाह दी है कि वे फीस, कैंटीन, लाइब्रेरी और अन्य सेवाओं से जुड़े सभी भुगतान केंद्रों पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराएं। इसके लिए UPI और RuPay कार्ड जैसे माध्यमों को अपनाया जा सकता है। कम कनेक्टिविटी वाले जगहों में स्कूल UPI Lite, UPI LiteX और UPI 123PAY जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

BBPS की भी सुविधा होगी उपलब्ध  

CBSE ने स्कूलों को फीस कलेक्शन के लिए Bharat Bill Payment System यानी BBPS से जुड़ने की सलाह भी दी गई है। बता दें, कि BBPS एक भुगतान प्रणाली है, जिसके माध्यम से फीस कलेक्शन प्रोसेस को और भी ज्यादा सिस्टमैटिक किया जा सकता है। स्कूल इसे अपने ERP सिस्टम के साथ भी इंटीग्रेट कर सकते हैं।

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा

CBSE ने डिजिटल पेमेंट के साथ-साथ लोगों को इसके सही और सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जानकारी देने पर भी जोर दिया है। स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे अभिभावकों के लिए डिजिटल पेमेंट से जुड़े जागरूकता अभियान चलाएं। ये अभियान स्कूल कैंपस, स्कूल के कार्यक्रमों और पैरेंट-टीचर मीटिंग के दौरान किए जा सकते हैं।

डिजिटल पेमेंट क्या है?

डिजिटल पेमेंट का मतलब है बिना कैश दिए मोबाइल, कार्ड या इंटरनेट की मदद से पैसे का भुगतान करना। इसमें पैसे ऑनलाइन एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट या दुकानदार के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। उदाहरण के लिए, स्कूल की फीस UPI, RuPay कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या किसी दूसरे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना डिजिटल पेमेंट कहलाता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर