Monday, September 21, 2026

दिल्ली में शुरू हुई अटल कैंटीन योजना, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट और पौष्टिक भोजन

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर अटल कैंटीन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राजधानी दिल्ली में गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को सिर्फ 5 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।

दिल्ली की सीएम ने कहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि अटल कैंटीन दिल्ली की आत्मा बनेगी। यह ऐसा स्थान होगा, जहां सम्मान के साथ सभी को भोजन मिलेगा। उन्होंने खुद कैंटीन का निरीक्षण किया, लोगों को खाना परोसा और वहां भोजन कर रहे लोगों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल कैंटीन केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीब और मेहनतकश लोगों के लिए सहारा है। कैंटीन में खाना खाने आए लोगों ने बताया कि 5 रुपये में इतना स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिलना किसी वरदान से कम नहीं है। मजदूरों और जरूरतमंदों ने दिल्ली सरकार की इस पहल की जमकर तारीफ की।

दिल्ली में संचालित होगी 100 कैंटीन

इस योजना के तहत दिल्ली में कुल 100 अटल कैंटीन खोली जानी हैं। फिलहाल शहर के अलग-अलग इलाकों जैसे आरके पुरम, जंगपुरा, शालीमार बाग, ग्रेटर कैलाश, राजौरी गार्डन, नरेला और बवाना सहित 45 अटल कैंटीन शुरू कर दी गई हैं। बाकी 55 कैंटीनों का उद्घाटन आने वाले दिनों में किया जाएगा। हर कैंटीन में रोजाना करीब 500 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

अटल कैंटीन में रोज दो समय खाना मिलेगा। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक होगी। खाने की थाली में दाल, चावल, चपाती, मौसमी सब्जी और अचार शामिल रहेगा, ताकि लोगों को संतुलित और पौष्टिक भोजन मिल सके। खाना बांटने की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने डिजिटल टोकन सिस्टम लागू किया है। अब मैनुअल कूपन की जगह डिजिटल टोकन के जरिए भोजन वितरित किया जाएगा। सभी अटल कैंटीनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे निगरानी की जा सके।

दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड करेगी निगरानी

इन सभी कैंटीनों की निगरानी दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड के डिजिटल प्लेटफॉर्म से रियल-टाइम में की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो। दिल्ली सरकार का कहना है कि अटल कैंटीन योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबों, मजदूरों और कम आय वाले परिवारों को सम्मान के साथ सस्ता और अच्छा भोजन उपलब्ध कराना है। सरकार की यह पहल राजधानी में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर