Wednesday, October 7, 2026

चुनाव का बहिष्कार करने के सवाल पर बोले अखिलेश यादव, चुनाव आयोग पर लगाए ‘बेईमानी’ करने के आरोप

नई दिल्ली: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर मार्च कर रहे हैं. इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर ‘बेईमानी’ करने के आरोप लगाए हैं. अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव आयोग ने 2017, 2019, 2022 और 2024 में बेईमानी की. बंगाल में उसने पूरी तरह खुले तौर पर खेल खेला. बीजेपी को अपना कार्यालय चुनाव आयोग में बना लेना चाहिए.”

इसे भी पढ़ें : CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का संसद से चुनाव आयोग तक मार्च, राहुल व अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में

मार्च के दौरान अखिलेश यादव को पुलिस ने अपनी वैन में बिठा लिया, इस दौरान भी उन्होंने मीडिया से बातचीत कर चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा. अखिलेश ने चुनाव बहिष्कार के सवाल पर कहा, “चुनाव का बहिष्कार नहीं होगा. इन लोगों को वोट से हराएंगे, चुनाव आयुक्त भी हटेंगे और बीजेपी भी हटेगी.”

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विपक्ष के मार्च पर निशाना साधते हुए इसे ‘सत्ता परिवर्तन की प्रायोजित कोशिश’ करार दिया. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “विपक्षी दलों, ख़ासकर कांग्रेस की तरफ़ से एक प्रायोजित कोशिश की जा रही है कि देश में सत्ता कैसे बदली जाए और राहुल गांधी को सत्ता में कैसे बिठाया जाए.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर