रांची : रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर रेलवे स्टेशन की ओर से खादगड़ा बस स्टैंड आ रहा है। सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना की टीम ने बस स्टैंड में छापेमारी की।
इसे भी पढ़ें : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाजरत फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों का जाना हाल
इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से नीले और काले रंग के बैग में ब्राउन टेप से लिपटे चार पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल करीब 4 किलो गांजा था। गिरफ्तार युवक का नाम रोहित यादव है जो गिरिडीह का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा के संबलपुर से रांची लाया था और यहां से बस के जरिए गिरिडीह ले जाकर बेचने की योजना थी।पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन भी जब्त किया


